सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें

सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें

शनिवार, 16 मई 2015

ऑनलाइन पढ़ें अपने सुपर हीरोज़ के कॉमिक्स

यदि काॅमिक बुक और नाॅवेल पढ़ने में रूचि हो तो आॅनलाइन हजारों किताबें मुफ्त में पढ़ी जा सकती है।(मैंने इससे पहले भी मुफ्त में किताबों को पढ़ने के लिए बेवसाइट से संबंधित पोस्ट लिखा था जिसे यहाँ क्लिक कर पढ़ सकते हैं।) यहाँ सिर्फ हिन्दी की काॅमिक बुक्स ही नहीं, बल्कि अंग्रेजी सहित दुनिया के और भी कई प्रमुख भाषाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की काॅमिक बुक्स उपलब्ध है।
काॅमिक बुक्स को अपने कंप्यूटर या लैपटाॅप पर आॅनलाइन या फिर डाउनलोड कर पढ़ा जा सकता है। साथ ही, इन किताबों को अपने दोस्तों के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर भी किया जा सकता है।
लाॅग-इन करके पढ़ना होगा
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के काॅमिक्स पढ़ने के लिए ई-मेल के जरिये संबंधित वेबसाइट पर लाॅग-इन करना होता है या फिर अपने कार्ट से जोड़ना होता है।

डिजीटल डाॅर्कहाॅर्स
इस साइट पर 75 किताबें उपलब्ध हैं। लेकिन इस साइट पर मुफ्त में किताब पढ़ने से पहले अपने मेल आइडी से अकाउंट बनाना होता है। इस साइट पर जाने पर सबसे ऊपर न्यू रिलीज, फ्री, बंडल्स, ब्राउज और माइ कलेक्शन का आॅप्शन होता है। इसमें फ्री के आॅप्शन पर क्लिक करने पर मुफ्त में किताबें पढ़ी जा सकती है। साइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें

सुपर कमांडो धु्रव और बांकेलाल भी 


इस साइट पर राज काॅमिक्स, तुलसी काॅमिक्स, अमर चित्र कथा, इंद्रजाल आदि की करीब पाँच हजार से भी अधिक किताबें मुफ्त में पढ़ने के लिए उपलब्ध है। इस मनोरंजक साइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मार्वल कामिक्स
इस साइट पर मुफ्त में काॅमिक्स पढ़ने के लिए काॅमिक्स आॅप्शन के मार्वल अनलिमिटेड के आॅप्शन में जाना होगा, जहाँ करीब 45 बेहतरीन काॅमिक्स हैं। इस साइट पर नई काॅमिक्स की जानकारी भी मिलती है। यहाँ लाॅग-इन कर आप अपनी पसंदीदा किताब खरीद भी सकते हैं। इस साइट जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो अपने विचारों से जरुर अवगत कराएँ..

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...