सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें

सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें

मंगलवार, 12 अगस्त 2014

इन Apps से आपका फीचर फोन बन जाएगा स्मार्ट

Smartphones photo smartphones1_zps331457e2.jpgमोबाइल फ़ोन का बाज़ार तेज़ी से ‘स्मार्ट’ हो रहा है, लेकिन फ़ीचर फ़ोन्स इस्तेमाल करने वाले अब भी बहुत हैं। क्या आप जानते हैं कि अपने पुराने फ़ीचर फ़ोन पर भी आप स्मार्टफ़ोन के कुछ मज़े ले सकते हैं?  बात सात ऐप्स की जो 2जी पर चलने वाले आपके फ़ीचर फ़ोन को बना सकते हैं थोड़ा और ‘स्मार्ट’।  मोबाइल पर इंस्टाल किए जाने के बाद बीनू ऐप किसी ऐप ब्राउज़र की तरह काम करता है।  इसमें फ़ेसबुक, ट्विटर और बुक रीडर से लेकर विकीपीडिया, न्यूज़, चैटिंग और मनोरंजन के ऐप्स उपलब्ध हैं। इसमें अपनी भाषा चुनने की भी सुविधा उपलब्ध है।

ऐसे बचें फेसबुक की फालतू नोटिफिकेशन से

12

अगर आप फेसबुक यूजर हैं तो आपको भी ऐप्स इन्वाइट, इवेंट इन्वाइट जैसी नोटिफिकेशन से दो-चार होना पड़ता होगा। रोज किसी न किसी फोटो में खुद को टैग देखकर तंग आ चुके होंगे या फिर आप बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। इसके लिए आप फेसबुक के ब्‍लॉक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर के जर‌िए आप फेसबुक पर उसको भी ब्‍लॉक कर सकते हैं जिससे आप तंग हैं या जिसको फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में शामिल नहीं करना चाहते हैं। 

शुक्रवार, 25 जुलाई 2014

आओ जाने मेमोरी कार्ड को

फ़्लैश मेमरी कार्ड या सॉलिड स्टेट फ्लैश मेमरी डेटा स्टॉरेज जैसे नामों से जाना जाने वाला मेमरी कार्ड डिजिटल कॉन्टेंट को इकट्ठा करके रखने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है। आज-कल इसका इस्तेमाल मोबाइल फ़ोन्स, डिजिटल कैमरा, म्यूज़िक प्लेयर और विडियो गेम जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। इसमें दर्ज़ हुई डिजिटल जानकारियां मिटाई जा सकती हैं, दोबारा डाली जा सकती हैं और उनमें जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। 

शुक्रवार, 18 जुलाई 2014

कैसे दाखिल करें RTI

RTI का नाम सुना है आपने? सूचना का अधिकार। कभी कोई RTI फाइल की है? मन में तो आया होगा, फिर सोचा होगा पता नहीं क्या होगा, कैसे होगा। इसलिए नहीं किया। यह सुस्ती ठीक नहीं। सूचना का अधिकार आपकी ताकत है। इसका इस्तेमाल कीजिए। आइए, आपको बताते हैं कि यह कितना आसान है।


क्या आप जानते हैं कि सूचना का अधिकार है क्या? इस अधिकार के तहत किसी भी नागरिक को किसी भी सार्वजनिक संस्थान से ऐसी सूचना मांगने का अधिकार है जो उस संस्थान के पास उपलब्ध हो। कोई भी नागरिक उस संस्थान के पास उपलब्ध कागजात, फाइल्स, दस्तावेज, रिकॉर्ड आदि देख सकता है, उनकी कॉपी ले सकता है। ऐसी कोई भी सूचना जिसे संसद या विधानमंडल को देने से इनकार नहीं किया जा सकता, वह किसी भी नागरिक को मिल सकती है। अब सवाल उठता है कि सूचना पाने के लिए अप्लाई कैसे करें।

गुरुवार, 10 जुलाई 2014

ऐसे सेव कर सकते हैं किसी भी स्मार्टफोन का बैकअप डाटा

 मोबाइल हो या कम्प्यूटर दोनों में ही सबसे जरूरी होती हैं फाइल्स। कभी-कभी वायरस लगने की वजह से यह करप्ट भी हो जाता है। लैपटॉप या पीसी में रखी फाइल्स का बैकअप तो हम लोग आसानी से रख लेते हैं लेकिन, जब बात स्मार्टफोन की हो तो सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इसका डाटा कैसे बचाया जाए। स्मार्टफोन का डाटा अगर बैकअप के रूप में आपके पास सेव हो तो उसके कई फायदे होंगे। फोन कहीं गिर जाए, या फिर वायरस के कारण उसमें रखा सारा डाटा करप्ट हो जाए तो बैकअप में रखी फाइल्स से आपका काम रुकेगा नहीं। मैं आज आपको बताने जा रहा है एंड्रॉइड और ios स्मार्टफोन का बैकअप लेने की कुछ आसान ट्रिक्स।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...