सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें
सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें
इन्टरनेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इन्टरनेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 12 अक्टूबर 2015
शनिवार, 16 मई 2015
ऑनलाइन पढ़ें अपने सुपर हीरोज़ के कॉमिक्स
यदि काॅमिक बुक और नाॅवेल पढ़ने में रूचि हो तो आॅनलाइन हजारों किताबें मुफ्त में पढ़ी जा सकती है।(मैंने इससे पहले भी मुफ्त में किताबों को पढ़ने के लिए बेवसाइट से संबंधित पोस्ट लिखा था जिसे यहाँ क्लिक कर पढ़ सकते हैं।) यहाँ सिर्फ हिन्दी की काॅमिक बुक्स ही नहीं, बल्कि अंग्रेजी सहित दुनिया के और भी कई प्रमुख भाषाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की काॅमिक बुक्स उपलब्ध है।
शनिवार, 14 फ़रवरी 2015
इंटरनेट से घर बैठे करें कमाई
जीवन में पैसा कमाना हर किसी का सपना होता है. फिर चाहे वो नौकरी पेशे वाला इंसान हो, कारोबारी हो या फिर बेरोजगार. अलग-अलग लोग इसके लिए अलग-अलग तरह से कई सकारात्मक प्रयास भी करते हैं। इन सबके बीच अगर आपके पास थोड़ा फ्री टाइम है और इंटरनेट का थोड़ा बहुत ज्ञान है, तो ऑनलाइन कमाई आपकी आमदनी बढ़ाने का एक शानदार जरिया है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि कमाई घर बैठे भी की जा सकती है। मैंने पहले भी ऑनलाइन इनकम के लिए कई पोस्ट लिखा था, जो आपको बेहद पसंद आई, जिसकी जानकारी मुझे ईमेल के जरिये दिया था. आज भी मैं आपको ऑनलाइन कमाई करने के कुछ पॉपुलर तरीकों के बारे में बताने जा रहा हूँ.....
गुरुवार, 11 दिसंबर 2014
सर्च करने के 13 आसान तरीके
गूगल पर सर्च करना अब कोई टेढ़ी खीर नहीं रही. लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है जब मनचाही चीज की तलाश में आपका काफी समय बर्बाद हो जाता है. गूगल पर सर्च करने के कई शॉर्टकर्ट और चालाक रास्ते भी हैं, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि आप क्या सर्च कर रहे हैं. आपको बताते हैं सबसे कारगर 13 तरीके, जिन्हें इस्तेमाल करके आप गूगल सर्च के मास्टर बन सकते हैं.
अपने वेब ब्राउज़र को बनायें बेहतर
इंटरनेट पर जाने के लिए जिस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं उसे ब्राउजर कहते हैं। मिसाल के तौर पर मोजिला, क्रोम, और एक्सप्लोरर। इन ब्राउजर्स की ताकत को बढ़ाने के लिए खास प्रोग्राम इंस्टॉल कर सकते हैं जिन्हें एक्सटेंशन कहते हैं। इन एक्सटेंशन को इनस्टॉल करने के बाद ब्राउज़र की ताकत कई गुना बढ़ जाती है. इन्हें इंस्टॉल करने के तरीके और फायदे के बारे में मैं आज बता रहा हूँ.
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2014
फेसबुक पर कैंडी क्रश रिक्वेस्ट से ऎसे पाएं छुटकारा
कैंडी क्रश..... यह नाम सुनते ही फेसबुक यूजर्स को झल्लाहट पैदा होने लगी है। आजकल यह गेम फेसबुक यूजर्स के लिए एक समस्या बन चुका है। हालांकि समस्या यह गेम नहीं, बल्कि फेसबुक पर इसे खेलने के लिए भेजी जाने वाली रिक्वेस्ट है। आप इस गेम को खेलने के लिए फ्रेंड्स द्वारा भेजी जाने वाली रिक्वेस्ट से इतने परेशान हो चुके हैं कि मन करता है उन्हें अनफ्रेंड कर दिया जाए, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं। क्योंकि हम आपको बता रहे एक ऎसी ट्रिक जिससे फेसबुक पर आने वाली कैंडी क्रश सागा रिक्वेस्ट से न की आपका पीछा छूट जाएगा बल्कि आप इसे चुपके-चुपके यानि अकेले ही इसे खेलने का मजा भी ले सकते हैं।
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2014
फेसबुक के कुछ सीक्रेट ट्रिक्स
आज इन्टरनेट ने आमलोगों की जिंदगी को एकदम से बहुत प्रभावित किया है. लोगों की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सबकुछ इन्टरनेट के जद में आ गया है. इस काम में सोशल नेटवर्किंग साइट्स का बहुत बड़ा योगदान रहा है. फेसबुक और ट्विटर ने तो इसमें जैसे क्रांति ही ला दी है. फेसबुक अगर अपनी चीजों को शेयर करने का माध्यम बन लोगों को एक-दुसरे से जोड़ रहा है तो, वहीँ इसके कारण लोगों को कुछ परेशानी भी उठाना पड़ रहा है. बार-बार के फेसबुक रिमाइंडर और दोस्तों के द्वारा आपके स्टेटस पर मनचाहा पोस्ट लिखने की आज़ादी से आपको जरुर परेशानी होती होगी. मैं आज आपको इन्हीं सब कुछ परेशानियों को दूर करने का ट्रिक बता रहा हूँ.
रविवार, 21 सितंबर 2014
हसें और हसाएं
आज के इस फ़ास्ट लाइफ में हर कोई तकनीक से जुड़ा है. दिनभर इसी तकनीक के जरिये हम हजारों काम पूरा करते हैं. जानकारों का कहना है की इस तकनिकी दुनिया में लोगों में स्ट्रेस बढ़ता जा रहा है. लोग परेशान रहने लगे हैं. लेकिन मैं कहता हूँ की ढूंढकर देखिए, यहां भी हंसी-मजाक और मस्ती की भरपूर गुंजाइश है। कैसे और कहाँ यह मैं आपको बता रहा हूँ.
गुरुवार, 23 जनवरी 2014
बिना अपना ईमेल खोले दूसरों को ईमेल भेजें इस ट्रिक से
आज के इस इन्टरनेट रूपी डाकिये ने हमें अपनों के चिठ्ठी और सन्देश मिलने में लगने वाली देरी से बिलकुल मुक्त कर दिया है. बस यहाँ अपना ईमेल खोला, सन्देश लिखा और फोटो attach किया और Send बटन दबाते ही मैसेज हमारे अपनों के पास पहुँच जाता है. न कोई विशेष खर्च और ना ही कोई लम्बा इन्तजार. लेकिन मैसेज और मेल भेजने के लिए हम सभी के पास अपना एक ईमेल id होना बहुत जरुरी होता है. फिर अपने ईमेल id को ओपन करने के बाद उसके कंपोज़ सेक्शन में जाकर हमें अपना मैसेज टाइप करना पड़ता है. और अगर मैसेज के साथ-साथ कोई फोटो या कोई डॉक्यूमेंट भी किसी को भेजना पड़े तो इसके लिए हमें उस फोटो या डॉक्यूमेंट को अपने ईमेल में attach करना पड़ता है. तब कहीं जाकर उस फाइल को किसी और के ईमेल पर भेज सकते हैं. हर ईमेल भेजने वाली वेबसाइट में फाइल attach करने का एक निश्चित साइज़ होता है. अगर उस साइज़ से बड़ा कोई फाइल भेजना हो तो थोड़ी परेशानी हो जाती है.
मंगलवार, 21 जनवरी 2014
इन्टरनेट स्पीड पता करने के ये हैं पांच तरीके
अपने इंटरनेट स्पीड की जांच कैसे करते हैं आप? कई लोग वेब पेज लोड होने में लगने वाले समय से स्पीड का अनुमान लगाते हैं तो कई यू-ट्यूब पर वीडियों की बफ़र स्पीड से इसका अंदाज़ा लगाते हैं। लेकिन इंटरनेट पर ही कई ऐसी वेबसाइट मौजूद है जो आपकी इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच कर कुछ ही सेकंड्स में बता सकती है कि आपकी मौजूदा अनुमानित इंटरनेट स्पीड कितनी है। अलग-अलग दिन कई बार स्पीड जांचकर आप अपनी औसत बैंडविथ जान सकते हैं। दरअसल ये वेबसाइटें आपके कंप्यूटर से अपने सर्वर तक कुछ डेटा भेजती है और उसमें लगने वाले समय को अंकित करती है। डेटा भेजने और सर्वर से जवाब आने के बीच लगने वाले समय से स्पीड का पता लगाया जाता है। इंटरनेट कंपनियों की तरफ़ से किए जाने वाले स्पीड के दावों को भी परखने में ये वेब टूल्स काफ़ी कारगर साबित हो सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इन में से ज्यादातर वेबसाइटें उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं लेतीं। तो लीजिए पेश है इंटरनेट स्पीड जांचने के पांच रास्ते:-
गुरुवार, 9 जनवरी 2014
अपने-आपको नेट की दुनिया से करें DELETE
आज हम इन्टरनेट पर कई काम करते हैं. रोज अपनी जरूरतों और जानकारियों के लिए ढेर सारी वेबसाइट को ओपन करते हैं. कुछ तो बिना किसी परेशानी और बिना कोई जानकारी लिए अपने साईट को यूज़ करने के लिए दे देते हैं. लेकिन कुछ वेबसाइट हमसे हमारी डिटेल लेकर ही आगे बढ़ने का रास्ता देती हैं. अगर हम एक बार भी अपनी जानकारी ऑनलाइन कर देते हैं तो आपकी उस जानकारी को कई वेबसाइट by डिफ़ॉल्ट ही यूज़ कर लेता है. जब आप नयी जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो जॉब देने वाली साईट आपकी personnal जानकारी लेकर आपको परखती हैं. इस वजह से या किसी और वजह से अगर आप अपनी
ऑनलाइन मौजूदगी को डिलीट करना या सुधारना चाहते हैं, तो मैं यहाँ पर आपको कुछ आसान तरीके बता रहा हूँ.
मंगलवार, 31 दिसंबर 2013
GMAIL के कुछ शानदार फीचर
पूरी दुनिया में इन्टरनेट के द्वारा अपने कामों को पूरा करना अब एक जरुरत-सी बन गयी है. इन्टरनेट में ईमेल सेवा एक ऐसी सुविधा है, जहाँ लोग एक-दुसरे के पास अपने सीक्रेट चीजों से लेकर मैजिकल मोमेंट्स तक की चीजों को भेजते हैं. ईमेल सेवा में सबसे प्रचलित है गूगल द्वारा संचालित ईमेल, जिसे सारी दुनिया जीमेल के नाम से जानती है. गूगल समय-समय पर अपने इस ईमेल सेवा को अपडेट करता रहता है, ताकि उसके यूजर को बिना परेशानी उठाये काम कर सके. हाल ही में गूगल ने जीमेल के फीचर में कुछ जबरदस्त बदलाव किया है, साथ ही कुछ नए फीचर और shortcuts भी ऐड किया है. मैं यहाँ पर आपको उसी कुछ फीचर और शॉर्टकट के बारे में बता रहा हूँ.
मंगलवार, 24 दिसंबर 2013
पासवर्ड को बनाये Secure इस ट्रिक से
आज के इस तेज और फ़ास्ट लाइफ स्टाइल में लोगों के लिए कुछ भी सुरक्षित नहीं रह गया है. आम आदमी के जीवन से लेकर वर्चुअल वर्ल्ड की हर चीज असुरक्षित हो गयी है. लोग प्रत्येक दिन अपने लाइफ स्टाइल को change और अपडेट करने में लगा हुआ है. इसके लिए नयी-नयी तकनीक और ट्रिक्स का इस्तेमाल करता है. जितना लोग अपने को सुरक्षित करने की कोशिश करते हैं, उतना ही ज्यादा ट्रिक्स और technic का इस्तेमाल गलत लोगों के द्वारा भी किया जाता है अपने फायदे और दूसरों को नुकसान पहुचाने के लिए. इन्टरनेट की दुनिया में भी अब कुछ सुरक्षित नहीं कहा जा सकता. यहाँ लोग रोज अपने ईमेल और ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ना जाने कितने प्रकार के कामों को इन्टरनेट के माध्यम से पूरा करते हैं. तो जाहिर सी बात है की उसे सुरक्षित रखने के लिए भी एक मजबूत पासवर्ड की जरुरत होती है. Hackers द्वारा लोगों के पासवर्ड को तोडना आम बात है.
सोमवार, 25 नवंबर 2013
कंप्यूटर और इन्टरनेट की कुछ ख़ास बातें
माऊस व्हील एक तीसरे बटन की तरह काम करता है। किसी भी लिंक पर माऊस व्हील को क्लिक करने से वह लिंक सीधे एक नए टैब में खुल जाता है। किसी भी खुले हुए टैब पर माऊस व्हील क्लिक करने पर वह टैब बन्द हो जाता है।
बड़ा टेक्स्ट एक साथ सेलेक्ट करने के लिये
किसी भी टैक्स्ट एडिटर में बड़ा टेक्स्ट एक साथ सेलेक्ट करने के लिये टैक्स्ट के प्रारंभ में एक क्लिक करें और फिर शिफ्ट दबाकर अंत में एक बार क्लिक करें। इससे टेक्स्ट को आसानी से सेलेक्ट किया जा सकता है।
बुधवार, 13 नवंबर 2013
LIVE TV देखना हुआ आसान
इन्टरनेट पर आज मनोरंजन के लिए ढेरों विकल्प उपलब्ध है. इन्टरनेट पर रेडियो से लेकर लाइव टीवी तक हम आसानी से देख और सुन सकते हैं. दिनभर मनोरंजन के साधनों से हम जुड़े रहकर अपनी बोरिंग करने वाली दिनचर्या को थोडा बदल सकते हैं. मैं आज आपको इन्टरनेट की दुनिया से कुछ ऐसी ही वेबसाइट के बारे में बता रहा हूँ, जहाँ दुनिया के किसी भी देश के टीवी कार्यक्रम को हम बड़ी आसानी से देख सकते हैं और वो भी बिलकुल मुफ्त में. मैं यहाँ पर कुछ चुनिन्दा टीवी वेबसाइट के बारे में बता रहा हूँ.
शुक्रवार, 8 नवंबर 2013
एक क्लिक जो बदल दे ज़िन्दगी
कई बार में हम काफी सारे काम के सॉफ्टवेयर बस इसलिए अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल नहीं करते हैं क्योंकि उनके लिए दाम चुकाना पड़ता है। सॉफ्टवेयर की कीमत को देखकर मन मारना पड़ता है। लेकिन सॉफ्टवेयर्स की कीमत सुनकर अब मन को छोटा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कई ऐसे फ्री एप्लिकेशंस भी मौजूद हैं जो बखूबी आपकी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। मैं आज आपको ऐसे ही कुछ फ्री सॉफ्टवेयर के बारे में बता रहा हूँ:
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013
इन्टरनेट संग बनाएं दिवाली को ख़ास
दुर्गा पूजा का त्योहार ख़त्म होने के साथ ही दिवाली की चहल-पहल शुरू हो गयी है. लोग घर से लेकर अपने दुकानों तक दिवाली की तैयारी में लग चुके हैं. हर कोई अपनी तरफ से इसे यादगार बनाने की कोशिश में लगा हुआ है. ऐसे में इन्टरनेट का संसार भला कैसे पीछे रह सकता है. इन्टरनेट पर दिवाली को ख़ास बनाने के लिए बहुत सारी साईट उपलब्ध है, जहाँ से आप अपने दोस्तों को दिवाली ग्रीटिंग और sms भेज कर उसे wish कर सकते हैं. दिवाली पर पठाखों वाले गेम खेल सकते हैं. मैं आज यहाँ पर कुछ ऐसी ही साईट लेकर आया हूँ, जहाँ पर आप दिवाली गेम खेलने से लेकर sms और ग्रीटिंग भेजने तक का काम कर सकते हैं, वो भी फ्री में. और अगर आपका कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो आप दिवाली गेम को अपने साईट और ब्लॉग पर भी लगा सकते है, जैसा की मैंने अपने ब्लॉग पर दिवाली गेम लगाया हुआ है.
दुर्गा पूजा का त्योहार ख़त्म होने के साथ ही दिवाली की चहल-पहल शुरू हो गयी है. लोग घर से लेकर अपने दुकानों तक दिवाली की तैयारी में लग चुके हैं. हर कोई अपनी तरफ से इसे यादगार बनाने की कोशिश में लगा हुआ है. ऐसे में इन्टरनेट का संसार भला कैसे पीछे रह सकता है. इन्टरनेट पर दिवाली को ख़ास बनाने के लिए बहुत सारी साईट उपलब्ध है, जहाँ से आप अपने दोस्तों को दिवाली ग्रीटिंग और sms भेज कर उसे wish कर सकते हैं. दिवाली पर पठाखों वाले गेम खेल सकते हैं. मैं आज यहाँ पर कुछ ऐसी ही साईट लेकर आया हूँ, जहाँ पर आप दिवाली गेम खेलने से लेकर sms और ग्रीटिंग भेजने तक का काम कर सकते हैं, वो भी फ्री में. और अगर आपका कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो आप दिवाली गेम को अपने साईट और ब्लॉग पर भी लगा सकते है, जैसा की मैंने अपने ब्लॉग पर दिवाली गेम लगाया हुआ है.बुधवार, 16 अक्टूबर 2013
कैसे बनायें बेहतरीन आर्ट वर्क
क्या आप ड्राइंग करने के शौकीन हैं, या आप कोई आर्ट टीचर हैं, या फिर आप अपने बच्चे को एक बेहतरीन आर्टवर्क करते हुए देखना चाहते हैं. आज हर चीज, खासकर किताब और पब्लिकेशन से जुडी हर काम में आर्टवर्क का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. विभिन्न प्रकार के रंगों के इस्तेमाल से पेंटर एक-से-बढ़कर एक कलाकारी और चित्रकारी का नमूना पेश करते हैं, और अच्छी-खासी कमाई करते हैं. आप भी यह सब कर सकते हैं, वो भी बिना चित्रकारी सीखे हुए. यह सब करने के लिए आपके पास कोई अनुभव अगर नहीं भी है तो कोई बात नहीं. मैं अभी आपको जिस साईट के बारे में बताने जा रहा हूँ, वहां पर जाकर आप वहां दिए हुए टूल्स के मदद से कई प्रकार के आर्टवर्क बना सकते हैं और उसे अपने दोस्त को वहीँ पर से ईमेल भी कर सकते हैं, वो भी बिलकुल मुफ्त में.
रविवार, 6 अक्टूबर 2013
Twitter और Facebook का मज़ा लें एक साथ
facebook की तरह ही ट्विटर भी भारत में एक लोकप्रिय सोशल वेबसाइट बन चुका है. खासकर युवा और फिल्म इंडस्ट्रीज के लोग इसे अपनी बात कहने का सशक्त माध्यम मानते हैं. पर समस्या यहाँ यह है की हमलोग ट्विटर के लिए अलग से लिखते हैं या पोस्ट करते है. और उसके बाद facebook पर दोबारा से लिख कर पोस्ट करते हैं. यानि की अपनी एक ही पोस्ट को दोनों जगह पर दिखाने के लिए हमें दोनों जगह पर अपना समय देना होता है. अगर आप यह चाहते हैं की आपने जो ट्विटर पर पोस्ट किया है, वही पोस्ट आपके facebook अकाउंट में भी दिखाई दे, तो इसके लिए आपको मेरे बताये हुए ट्रिक का इस्तेमाल करना होगा.
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2013
अब हिंदी में लिखें आसानी से
कंप्यूटर में यूनिकोड नाम की एनकोडिंग प्रणाली के आने के बाद हिंदी में कंप्यूटर पर काम करना बहुत आसान हो गया है. हम चाहें आराम से बिना किसी परेशानी के हिंदी में लिख सकते हैं और किसी भी लिपि कोड को हिंदी लिपि कोड में बदल सकते है. इसके लिए हमें वाले एक खास श्रेणी के सॉफ्टवेयर टूल्स की जरूरत पड़ती है और वे हैं फॉन्ट कन्वर्टर्स। ऐसे छोटे-छोटे सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशंस जो एक फॉन्ट में टाइप की गई सामग्री को दूसरे फॉन्ट में बदल दे। मैंने इससे पहले भी यूनिकोड फॉण्ट को कृतिदेव फॉण्ट में कन्वर्ट करने के बारें में बताया था, जिसे आप यहाँ क्लिक कर पढ़ सकते है. हिंदी में ज्यादातर लोग पुराने 7 या 8 बिट वाले ट्रूटाइप फांट्स (टीटीएफ) में टाइप किए गए टेक्स्ट को (जैसे कृति देव, चाणक्य, आगरा, डीवीटीटी योगेश आदि) से यूनिकोड कम्प्लायंट ओपन टाइप फॉन्ट्स (ओटीएफ) (जैसे मंगल, एरियल एमएस, कोकिला आदि) में कन्वर्ट करते हैं। अन्य सॉफ्टवेयरों की तरह फॉन्ट कन्वर्जन के लिए भी ऑन लाइन और ऑफ लाइन विकल्प उपलब्ध हैं। कुछ फॉन्ट कन्वर्टर आगे दिए जा रहे हैं:
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

















