सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें

सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें
वेबसाइट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वेबसाइट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 मई 2016

Text protected website से टेक्स्ट कैसे कॉपी करें

आजकल इन्टरनेट की दुनिया में किसी के चीज को खास कर टेक्स्ट matter को कॉपी करने का प्रचलन काफी बढ़ गया है. बस किसी वेबसाइट पर कोई अच्छी चीज लिखा हुआ देखा, उसे कॉपी किया और अपने इस्तेमाल के लिए उसे अपना बनाकर पेस्ट कर लिया. इन सब चीजों को देखते हुए आजकल कई वेबसाइट अपने टेक्स्ट कॉपी आप्शन को ब्लाक करके रखती है, जिससे की कोई उसके matter को कॉपी न कर सके. 
जब आप उसके किसी matter को सेलेक्ट करेंगे तो न ही तो वो सेलेक्ट होगा और न ही Right Click करके आप उसे कॉपी कर पायेंगे. पर इसकी वजह से Students को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उनलोगों को इसकी वजह से महत्वपूर्ण Notes और गाइडेंस नहीं मिल पाता है. 
मैं आज आपलोगों को एक कुछ ट्रिक्स बता रहा हूँ, जिसके इस्तेमाल से आप किसी भी वेबसाइट से Text Matter कॉपी कर सकते हैं. 

बुधवार, 4 मार्च 2015

होली पर कुछ बेहतरीन एनिमेशन

रंगों के त्योहार होली पर मैं इंटरनेट की दुनिया से आपलोगों के लिए कुछ बेहतरीन एनिमेशन लेकर आया हूँ. अगर आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके आप अपने दोस्तों को इ-कार्ड भी भेज सकते हैं.

शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

DIGITAL LOCKER : बड़े काम की चीज

 क्या आपको भी बार-बार अपने सरकारी प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ती है, जैसे की पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेन्स जैसे अहम दस्तावेज. अब आपको अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर घूमने की जरूरत नही है! क्यूंकि भारत सरकार ने एक डिजीटल लॉकर लांच कर दिया है जहां आप अपने सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं!

रविवार, 11 मई 2014

अपना वंशवृक्ष बनाये इस ट्रिक से


 अपने पूर्वजों के बारे में जानने की इच्छा किसे नहीं होती है. अपने दादा-दादी, नाना-नानी का नाम तो लगभग सभी लोग जानते हैं, लेकिन उनके पहले के लोगों के बारे में नहीं जान पाते हैं. यहाँ तक की अपने परिवार से जुड़े और भी लोगों के बारे में, रिलेशन के बारे में नहीं जान पाते हैं. मम्मी-पापा से पूछने पर वो लोग भी एक एक निश्चित लोगों को छोड़कर नहीं बता पाते हैं.  इसका सबसे बड़ा कारण यह है की मैथ के फोर्मुले की तरह इसका कोई हिसाब-किताब रखने वाला नहीं होता है. इन सब लोगों की जानकारियों को रखने के लिए हमें एक ऐसे चार्ट की जरुरत होती है, जिसे देखते ही हम यह जान सके की कौन हमारे रिलेशन में क्या लगते हैं. 

सोमवार, 3 मार्च 2014

अपने फेसबुक पेज को वेबसाइट बनायें

 
इन्टरनेट से जुड़े लोगों के जीवन में इस समय फेसबुक एक मित्र और एक-दुसरे के पास अपनी जानकारियों को पहुचाने का माध्यम बन चूका है. आज फेसबुक पर अरबों लोग जुड़े हुये हैं. फेसबुक को आजकल सभी कम्पनी भी अपने प्रोडक्ट को बेचने का माध्यम बना चुकी है. सभी कंपनियों के प्रोडक्ट से सम्बंधित पेज फेसबुक पर आपको उपलब्ध मिलेंगे. कंपनियों के साथ ही कई लोग भी अपने कार्यों और जानकारियों को फेसबुक पेज के रूप में बनाकर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. अगर आपने भी फेसबुक पर कोई पेज बनाया हो और वो अब बहुत फेमस हो रहा तो उसे आप वेबसाइट में बदलकर और आकर्षक बना सकते हैं. 

सोमवार, 27 जनवरी 2014

YOUTUBE ब्लॉक है, तो क्या हुआ?

आज के इस कॉर्पोरेट कल्चर की दुनिया में हर कार्य इन्टरनेट के माध्यम से पूरा करने का लोगों के बीच होड़ मचा हुआ है. आज अधिकतर कॉर्पोरेट ऑफिस में एडमिनिस्ट्रेटर की तरफ से अपने एम्प्लोयी को इन्टरनेट पर सिर्फ उतनी ही वेबसाइट को खोलने की इजाजत दी जाती है, जितना की उस कंपनी के लिए उपयोगी है, बाकी साईट को एडमिनिस्ट्रेटर बंद कर देता है या फिर ब्लाक (अपने लॉक मोबाइल को अनलॉक करें). youtube आज के इन्टरनेट की दुनिया में मनोरंजन का एक बेहतरीन आप्शन बन गया है. youtube पर हम हर तरह के विडियो को बिना कोई फीस दिए देख सकते हैं, लेकिन अगर आपकी कंपनी ने youtube को बंद कर दिया हो तो आपके लिए विडियो देखना मुश्किल हो सकता है. मैं आज आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहा हूँ, जिसके द्वारा आप बिना परेशानी के youtube को खोल कर देख सकते हैं. 

बुधवार, 13 नवंबर 2013

LIVE TV देखना हुआ आसान

 इन्टरनेट पर आज मनोरंजन के लिए ढेरों विकल्प उपलब्ध है. इन्टरनेट पर रेडियो से लेकर लाइव टीवी तक हम आसानी से देख और सुन सकते हैं. दिनभर मनोरंजन के साधनों से हम जुड़े रहकर अपनी बोरिंग करने वाली दिनचर्या को थोडा बदल सकते हैं. मैं आज आपको इन्टरनेट की दुनिया से कुछ ऐसी ही वेबसाइट के बारे में बता रहा हूँ, जहाँ दुनिया के किसी भी देश के टीवी कार्यक्रम को हम बड़ी आसानी से देख सकते हैं और वो भी बिलकुल मुफ्त में.  मैं यहाँ पर कुछ चुनिन्दा टीवी वेबसाइट के बारे में बता रहा हूँ.

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013

इन्टरनेट संग बनाएं दिवाली को ख़ास

 
दुर्गा पूजा का त्योहार ख़त्म होने के साथ ही दिवाली की चहल-पहल शुरू हो गयी है. लोग घर से लेकर अपने दुकानों तक दिवाली की तैयारी में लग चुके हैं. हर कोई अपनी तरफ से इसे यादगार बनाने की कोशिश में लगा हुआ है. ऐसे में इन्टरनेट का संसार भला कैसे पीछे रह सकता है. इन्टरनेट पर दिवाली को ख़ास बनाने के लिए बहुत सारी साईट उपलब्ध है, जहाँ से आप अपने दोस्तों को दिवाली ग्रीटिंग और sms भेज कर उसे wish कर सकते हैं. दिवाली पर पठाखों वाले गेम खेल सकते हैं. मैं आज यहाँ पर कुछ ऐसी ही साईट लेकर आया हूँ, जहाँ पर आप दिवाली गेम खेलने से लेकर sms और ग्रीटिंग भेजने तक का काम कर सकते हैं, वो भी फ्री में. और अगर आपका कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो आप दिवाली गेम को अपने साईट और ब्लॉग पर भी लगा सकते है, जैसा की मैंने अपने ब्लॉग पर दिवाली गेम लगाया हुआ है.

बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

क्या आप अपना वेबसाइट बेचना चाहते हैं?

क्या आपके पास अपना एक वेबसाइट है? या फिर कोई ब्लॉग है, जिसे आप बहुत दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं. और अब आप उसे बंद करना चाह रहे हैं तो मेरी सलाह है की आप उसे बंद न करें, बल्कि उसे उचित मूल्य पर किसी और को बेच दें. इससे आपको आपके साईट का पूरा revnue मिल जायेगा और आपको अपने साईट का बेकार चले जाने का अफ़सोस भी नहीं रहेगा. मुझे आज ऐसी ही एक वेबसाइट के बारे में गूगल देवता की मदद से जानकारी मिली. यह वेबसाइट बेकार पड़े वेबसाइट का मूल्य निर्धारित कर उसे बनाने वाले से लेकर किसी जरुरतमंद व्यक्ति, जो अपना खुद का साईट बनाने के झंझट से बचना चाहते हैं, उसे बनी-बनायी साईट प्रदान करते हैं, वो भी उचित मूल्य पर. 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...