सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें

सामान खरीदने के लिए बाॅक्स में सामान का नाम टाइप करें

गुरुवार, 18 जुलाई 2013

अब गूगल पर गिटार बजाएं....

लीजिये मैं फिर हाज़िर हूँ एक नया ट्रिक लेकर..... इस बार का ट्रिक google देवता पर है... वैसे गीत-संगीत का शौक तो हर किसी को होता है... लेकिन अगर ऑनलाइन संगीत बजाना हो तो क्या कहना...मैं आपको आज ऑनलाइन गिटार बजने का trick बताने के लिए ये पोस्ट लिख रहा हूँ...वो भी सीधा google पर.
इसके लिए सबसे पहले आपको internet connect करना होगा...उसके बाद एड्रेस बार में निचे दिए गए एड्रेस को टाइप करना होगा:
elgoog.im/guitar या आप सीधे ही इस पर क्लीक कर सकते हैं...क्लीक करते ही कुछ इस प्रकार का look नज़र आएगा...
इसके बाद google का आकर एक guitar में बदल जायेगा.... आप इसके माउस के द्वारा इसके तारों को हिलाते हुए मधुर संगीत बजा सकते हैं.... इसके ठीक निचे एक छोटा सा रिकॉर्डिंग बटन भी आपको मिलेगा. जिसे दबाने से आपका बजाया हुआ संगीत रिकॉर्ड हो जायेगा... उसके बाद इसके स्टॉप बटन पर क्लिक कर दें...
स्टॉप बटन पर क्लिक करने से आपका रिकॉर्ड किया हुआ संगीत एक url link में बदल जायेगा. जैसा की आप चित्र में देख सकते हैं....
आप चाहे तो वही पर play button पर क्लिक कर अपने संगीत को सुन सकते है.. या फिर उस url link को कॉपी कर एक नया इन्टरनेट विंडो में पेस्ट कर सकते है... पेस्ट करने के बाद आपका संगीत बजने लगेगा... तो फिर देर मर कीजिये अभी मेरे द्वारा दिए हुए link पर क्लिक कीजिये या इस trick को आजमाइए.... आगे की trick में पढ़िए कैसे आप google को water में डूबा सकते है... उसे gravity में तोड़ सकते है............

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

मोबाइल रीचार्ज करने का स्टाइलिश तरीका


मोबाइल तो हम सभी प्रयोग करते हैं। कितना अच्छा लगता है जब आपके फोन में हमेशा बैलेंस रहे। अगर फोन में पर्याप्त बैलेंस रहता है तो आपके मन को शांति जरूर मिलती होगी। लेकिन, अगर कहीं जरूरी फोन करना हो और बैलेंस खतम हो जाए तो? कितनी बेइज्जती महसूस होती है जब आपके फोन में बैलेंस नहीं रहता और आपको किसी और का फोन लेना पड़ता है।
 अगर आपके घर के पास कोई रीचार्ज की दुकान नहीं है तो आपको काफी परेशानी होती होगी। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अब ऑनलाइन भी आप अपना मोबाइल रीचार्ज करा सकते हैं। आज आपको बताने जा रहा है ऐसी कुछ शानदार साइट्स के बारे में जहां आप ऑनलाइन रीचार्ज करा सकते हैं। कमाल की बात तो ये है कि इन साइट्स के जरिए आपको कई बार फ्री बैलेंस और स्पेशल रीचार्ज ऑफर भी मिल सकते हैं।

Rechargeitnow.com
 
गुडगांव में स्थित इस कंपनी की वेबसाइट पर 24’7 आप ऑनलाइन रीचार्ज करा सकते हैं। यहां से आप हर मोबाइल ऑपरेटर के साथ डीटीएच रीचार्ज भी करा सकते हैं। अभी रिचार्ज करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

FastRecharge.com
 
यह एक चेन्नई बेस्ड कंपनी है। यह साइट आपको हर तरह के प्री-पेड मोबाइल सर्विसेज और Topup और अन्य  सर्विसेज का रीचार्ज आप करा सकते हैं। अभी रिचार्ज करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Indiamobilerecharge.com
 
चेन्नई में स्थित एक और कंपनी जो आपको ऑनलाइन रीचार्ज की सुविधा देती है। इस साइट पर एक और सर्विस भी आपको मिल जाएगी जिसकी मदद से आप बस की टिकट ऑनलाइन बुक करा सकते हैं।

Rechargeguru.com
 
यह कंपनी भारत की राजधानी दिल्ली में है। यह हर मोबाइल ऑपरेटर का रीचार्ज करा सकती है। इसी के साथ इलेक्ट्रीसिटी बिल पेमेंट और वेब होस्टिंग सर्विसेज के साथ टिकिटिंग सर्विसेज भी देती है। इस मजेदार साईट का मज़ा लेने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Onestoprechrge.com


 यह कंपनी सूरत में है। इसे छोटा मत समझिए इस साइट से आप कोई भी रीचार्ज मिनटों में करा सकते हैं।

Mobikwik.com
 
यह साइट भारत में कई लोगों का मोबाइल करियर बना चुकी है। यह हर तरह का मोबाइल पेमेंट भी एक्सेप्ट करती है। पूरी website देखने के लिए यहाँ पर क्लिक करें...

Erecharge.in
 
पुद्दुचेरी में स्थित यह कंपनी ऑनलाइन रीचार्ज के लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। बड़े मोबाइल ऑपरेटर के साथ यह साइट रिलायंस की रीचार्ज सर्विस केवल तमिल नाडु और कर्नाटक में ही देती है। अभी रिचार्ज के लिए क्लिक करें....

Ezrecharge.in
 
ईजी रीचार्ज मतलब आसान रीचार्ज कुछ यही नियम है इस साइट का इसका ऑफिस चेन्नई में है। यहां आप रीचार्ज टॉप अप के साथ-साथ एसएमएस पैक जैसे वाउचर रीचार्ज भी करा सकते हैं।

Easymobilerecharge.com
 
यह मल्टी मोबाइल रीचार्ज कंपनी है। इसमें इंस्टेंट मोबाइल प्री-पेड रीचार्ज उप्लब्ध है।


Paytm.com

यह रिचार्ज वेबसाइट मेरी नज़र में सबसे आसान और बढ़िया website है. इस साईट से आप मोबाइल के साथ-साथ टीवी और डाटा कार्ड, बस टिकेट भी बुक करा सकते है.. इस साईट की सबसे बढ़ी खासियत इसका paytm cash आप्शन है... अगर आपका रिचार्ज किसी कारन success नहीं होता है तो आपका amount इसके paytm cash में जमा हो जाता है, जिसे आप अगली बार रिचार्ज करने में use कर सकते है.. तो देर किस बात की अभी क्लिक कीजिये और इस साईट का मज़ा लिजिय...

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

अगर रिसीव कॉल को डीएक्टिवेट करना हो तो......

कभी-कभी आपको किसी ऐसे इंसान से पीछा छु़ड़ाना होता है जो बार-बार आपको फोन करके परेशान कर रहा हो। ऐसे में आप रिसीव की हुई कॉल को डीएक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको कॉल करने वाले इंसान को एक मेसेज सुनाई देगा जिसमें यह बोला जाएगा की श्जिस नंबर को आपने डायल किया है वो वैद्य नहीं हैश्। ऐसा करने के लिए पहले अपने मोबाइल फोन में **21*999999# टाइप कीजिए और फिर ग्रीन आन्सर बटन दबा दीजिए। आपको कॉल करने वाले किसी भी इंसान को यही मेसेज मिलेगा। इस फीचर को बंद करने के लिए बस ##21# टाइप कीजिए और फिर से आन्सर बटन दबा दीजिए। बस हो गया आपका काम।


बैटरी की लाइफ बढ़ाइए-
 
अगर आपकी बैटरी डेड होने वाली हो तो उसे वापस से चार्ज करने के लिए एक आसान ट्रिक है। इसके लिए अपने सिर्फ अपने फोन के डायल पैड पर  *3370# टाइप करें। आपका फोन अपने आप बंद हो जाएगा। इसके बाद फोन को ऑन कीजिए, बस आपकी बैटरी 50% बढ़ जाएगी।
 टिप- यह ट्रिक सिर्फ नोकिया फोन में ही काम करती है।

सोमवार, 1 जुलाई 2013

अपना मोबाइल सुरक्षित कैसे रखें?

आईएमईआई

आईईएमआई नंबर पता कर सकते हैं। इस नंबर को हमेशा कही सुरक्षित जगह पर नोट कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में यदि कभी मोबाइल खो जाता है तो यह आपके काम आ सके। आप इस नंबर की मदद से अपना मोबाइल फोन ट्रैक कर सकत हैं। आईएमईआई नंबर देखने के लिए हैंडसेट की बैटरी निकालकर फोन के पैनल में लगे स्टीकर से आईएमईआई नंबर देख सकते हैं।


अवास्त मोबाइल सिक्योरिटी
 
अवास्त मोबाइल सिक्योरिटी की मदद से भी खोए हुए मोबाइल को ट्रैक किया जा सकता है। यह एप्लीकेशन फ्री में डाउन लोड किया जा सकता है। इससे आप न केवल अपने मोबाइल को ट्रैक कर सकत हैं, बल्कि इसे कंट्रोल भी करसकते हैं। जब भी मोबाइल खो जाए तो आप अपने खोए हुए मोबाइल में एक एसएससएस भेजकर उसकी लोकेशन के बारे में जान सकते हैं। avast security downlode करने के लिए यहां क्लिक करें।

मोबाइल चेस लोकेशन ट्रैकर

मोबाइल चेस लोकेशन ट्रैकर भी एक ऐसा एप्लीकेशन है, जिसकी मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करना आसान है। इसकी मदद से आपके हैंडसेट में किसी दूसरे के सिम होने का भी पता चल जाता है। यह एप्पलीकेशन जीपीएस कनेक्टिीविटी के माध्यम से न केवल हैंडसेट की सही लोकेशन बताएगी, बल्कि लोकेशन आई भी एसएमएस से भेज देगी।

थीफ ट्रैकर

थीफ ट्रैकर एप्लीकेशन बहुत ही मददगार साबित होता है, जब आपका मोबाइल चोरी हो जाए। यह मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति केबारे में आपको पूरी जानकारी देगी साथ आपकाचोरी हुए मोबाइल का उपयोग करना भी चोर के लिए मुश्किल हो जाएगा और वह आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। साथ इससे एक विशेष फीचर है कि यह आपको मेल द्वारा फोटो खींचकर सेंड भी करेगा, जिससे आप मोबाइल की लोकेशन का पता कर सकेंगे।

एंटी थेफ्ट अलार्म


एंटी थेफ्ट अलार्म भी मोबाइल चोरी रोकने में मददगार एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद फोन में इसे एक्टिीवेट करना होगा। इसके बाद अगर कोई आपका मोबाइल छूने की कोशिश करता है तो आपके मोबाइल का तेज अलार्म बजेगा और आप जान जाएंगे कि कोई आपके मोबाइल को चोरी करने की कोशिश कर रहा है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...